मुजफ्फरनगर:- में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे लम्बित माल निस्तारण अभियान के तहत थाना मंसूरपुर पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए तीन अलग-अलग मामलों से संबंधित 19 पेटी (390 किलोग्राम) आतिशबाजी के विभिन्न पदार्थों का निस्तारण किया।
इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, उपजिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जोहरी, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव, और प्रभारी निरीक्षक थाना मंसूरपुर उमेश रोरिया शामिल रहे। पुलिस ने जेसीबी का उपयोग कर गड्ढा खुदवाकर इन पदार्थों को दबाया और नष्ट किया। यह अभियान वर्ष 2023 से 2024 के बीच लम्बित मामलों का निस्तारण करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।



Social Plugin