भोपाल। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ अजाक्स के नवीन भवन का उद्घाटन आज राजधानी भोपाल स्थित सेकंड स्टॉप के पास लिंक रोड नंबर 2 पर किया गया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, संघ के प्रांताध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव, गृह श्री जे.एन. कंसोटिया एवं मुख्य अभियंता (पीडब्ल्यूडी) एस.एल. सूर्यवंशी ने फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया। इसके पूर्व अतिथियों ने भारत रत्न संविधान निर्माता पूज्य बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आवास प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समारोह को गतिमान किया l
उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मंत्री श्री चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि “अजाक्स संघ द्वारा आरक्षित वर्ग की सामुदायिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों तथा उनके समग्र विकास के लिए आधुनिक भवन की स्थापना करना समाज उत्थान की दिशा में अत्यंत सराहनीय कदम है। यहां से आरक्षित समुदाय को विकास की एक नई रोशनी मिलेगी मैं संगठन के इस अनूठे कार्य के लिए उन्हें बधाई प्रेषित करता हूं”
लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए अपर मुख्य सचिव श्री कंसोटिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि “समाज में ऐसे भवनों की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अजाक्स ने यह कार्य पूरा कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह भवन आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा सहित उद्योग व्यापार की और अग्रसर करेगा यह भवन शुद्ध रूप से गैर राजनीतिक गतिविधियों के लिए जाना जाएगा हम सब का यह दायित्व होगा कि हम इसे धार्मिक तथा राजनीतिक चर्चा से इसे बचाएंगे। मैं इस अवसर पर भवन निर्माण में योगदान करने वाले प्रत्येक योद्धा का अभिनंदन करता हूं यह सब उनके सामूहिक प्रतिकार का ही परिणाम है”
एस.एल. सूर्यवंशी ने कहा कि -
इस भवन को बनाने में समाज के प्रत्येक कर्मचारी ने अपनी भूमिका अदा की हैं और यह भवन आपका अपना भवन हैं अब इसे संजोकर रखने की जिम्मेदारी आपकी और हमारी हैं भवन निर्माण से हमारे समाज के युवाओं को उद्योग रोजगार तथा कैरियर गाइडेंस की के लिए यत्र तत्र भटकना पड़ता था जो इस भवन के निर्माण से पूरा होगा यह भवन हमारे युवाओं के प्रगति में केंद्र बिंदु साबित होगा भवन निर्माण में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले साथियों के प्रति हम कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं यद्यपि हमने भवन निर्माण से जुड़े मुख्य वास्तविक श्री मनोज मुकेश मनहर वास्तविक मनोज चौबे भवन डिजाइन करता प्रवीण निगम भवन निर्माण में संलग्न नंदिनी कंस्ट्रक्शन के रामेश्वर मोह तथा अन्य साथियों इंजीनियर दिनेश अहिरवार टीकाराम अहिरवार सहित धर्मेंद्र को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया है जबकि इस भवन के निर्माण में प्रत्येक अजेक्स के कार्यकर्ता का योगदान है।
संघ के प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सी एस धुर्वे ने अपने उद्बोधन में कहा कि लंबे समय से हमारे पूर्व अध्यक्षों की यह मांग आज कई वर्षों बाद पूरी हुई है यह भवन आने वाले भविष्य की विकास गाथा लिखेगा
वहीं महासचिव अजाक्स गौतम पाटिल ने कहा कि बाबा साहेब ने कहा हैं कि शिक्षा वह शेरनी का दूध हैं जिसे जो पियेगा वहीं दहाड़ेंगा इसलिए विद्यार्थियों के शिक्षा को आगे बढ़ने के लिए अजाक्स ने यह भवन बनाया हैं ।
अजाक्स भवन क्यों है विशेष?
राजधानी भोपाल के सेकंड स्टॉप क्षेत्र में स्थित यह भवन लगभग 10,000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में निर्मित है।
भवन का निर्माण लगभग 3.5 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
ग्राउंड फ्लोर पर विशाल सभा-हॉल, कई कक्ष एवं कार्यालय कक्ष बनाए गए हैं।
प्रथम तल पर अतिरिक्त हॉल व अध्ययन कक्ष हैं, जिनका उपयोग विशेष रूप से आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा।
समारोह में उपस्थित ए. आर. सिंह, निर्मला पाटिल,राजवीर अग्निहोत्री, एम सी अहिरवार, विजय शंकर श्रवण, अवध नारायण मकोरिया, घनश्याम भगोरिया सत्य विजयमीनाक्षी सिंह हुए।
इस अवसर पर अजाक्स अधिकारी-कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।



Social Plugin