Ticker

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र चुनाव: BJP की तीसरी लिस्ट जारी


दिल्ली :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने मुर्तिजापुर से हरीश मारोतिअप्पा पिंपले, कारंजा से सई प्रकाश डहाके, तेओसा से राजेश श्रीराम वानखेड़े और मोर्शी से उमेश को मैदान में उतारा है. राज्य की आष्टी सीट बीजेपी के खाते में आ गई है. पार्टी ने यहां से सुरेश धस को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से अजित पवार गुट के सिटिंग विधायक थे.वहीं, आर्वी विधानसभा सीट से पार्टी ने सुमित किशोर वानखड़े, कटोल से चरणसिंह बाबूलालजी ठाकुर, सवानेर से आशीष रंजीत देशमुख, नागपुर मध्य से प्रवीण प्रभाकराव दटके, नागपुर पश्चिम से सुधाकर विट्ठलराव कोहले को उम्मीदवार घोषित किया है.बीजेपी की ओर से अब तक 146 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. बीजेपी की ओर से जो पहली लिस्ट जारी की गई थी उसमें 99 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए थे. इसके बाद 22 उम्मीदवारों की दूसरी सीट जारी की गई थी और अब 25 उम्मीदवारें की तीसरी लिस्ट सामने आई है.

नांदेड़ उपचुनाव के लिए संतुक मारोतराव हंबर्डे को मैदान में उतारा

बीजेपी ने नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए संतुक मारोतराव हंबर्डे को अपना उम्मीदवार बनाया है. नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होना है. ये सीट कांग्रेस के सांसद वसंतराव बलवंत राव चव्हाण के निधन के बाद खाली हुई. कांग्रेस इस सीट से अब उनके बेटे को मैदान में उतारा है.