भोपाल :-नरसिंहपुर वाले राव उदय प्रताप सिंह, निश्चित रूप से मध्य प्रदेश सरकार में एक पावरफुल मंत्री हैं परंतु लगातार दूसरे दिन दूसरी ऐसी खबर आई है जो उनकी अपनी स्थिति और प्रतिष्ठा के लिए ठीक नहीं है। एक दिन पहले दिल्ली में श्री अमित शाह के सामने स्पष्टीकरण देना पड़ा था। आज बागेश्वर वालों की यात्रा में शामिल हुए तो श्री धीरेंद्र कृष्ण ने कोई खास महत्व नहीं दिया। श्री उदय प्रताप सिंह ने फोटो फ्रेम में बने रहने की काफी कोशिश की परंतु उन्हें श्री धीरेंद्र कृष्ण से दूर कर दिया गया। वीडियो वायरल हो गया है।
VIRAL VIDEO का विवरण
यह वीडियो News18 India @News18India द्वारा X पर प्रसारित किया गया है। यहां न्यूज़ 18 के वरिष्ठ पत्रकार राष्ट्रीय मुद्दे पर श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से प्रश्न कर रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि, श्री उदय प्रताप सिंह लगातार श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ चलने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि पीछे से यात्रा की व्यवस्था में मौजूद एक साधु उनका हाथ पकड़कर उन्हें प्रेम से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। थोड़ी देर बाद श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अनुसूचित जाति के मित्रों को अपने पास खींच लेते हैं। 3 मिनट 23 सेकंड का वीडियो है। इस दौरान श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बयान देते हुए अपने कई परिचितों के साथ मुलाकात भी की। मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह प्रारंभ में कैमरे की फ्रेम में बने रहने का संघर्ष करते रहे और थोड़ी देर बाद ओझल हो गए। समाचार के अंत में वीडियो संलग्न है।
RUPS द्वारा प्रसारित फोटो भी गवाही दे रहे हैं
मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं परिवहन विभाग मंत्री राव उदय प्रताप सिंह आज बागेश्वर वालों की पदयात्रा में शामिल हुए। इसके 4 फोटो उन्होंने स्वयं भी प्रसारित किए हैं। उसमें से सिर्फ 2 फोटो पॉजिटिव है। देखकर लग रहा है कि श्री धीरेंद्र कृष्ण ने यात्रा में उनका स्वागत किया और हाथ पकड़ कर कुछ कदम आगे तक चले। शेष दो फोटोग्राफ यह प्रदर्शित कर रहे हैं कि श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उन्हें इग्नोर कर दिया है और वह जबरदस्ती उनके साथ चलने का प्रयास कर रहे हैं ताकि वहां मौजूद कैमरा की फ्रेम में बने रहें।



Social Plugin