Ticker

6/recent/ticker-posts

भाईदूज पर बहनों ने लगाया विधायक भाई को विजय तिलक, दिया विजय भवः का आशीर्वाद..

सचिन बन्सोड गोंदिया 

गोंदिया :-शुभ दीपावली के पावन पर्व पर मेल-मिलाप और चुनाव प्रचार पर निकलें गोंदिया के विधायक एवं महायुति से भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल को आज भाईदूज के दौरान विजयी भवः का आशीर्वाद मिला।

खमारी ग्राम पंचायत के कटंगटोला में उमड़ी बहनों ने अपने बीच बैठाकर आरती उतारी एवं विजय तिलक लगाकर आगामी चुनाव मे भारी मतों से जीतो इसका आशिर्वाद प्रदान किया।
भाई विनोद अग्रवाल ने लाडली बहनों को प्रणाम कर कहा कि, वो अपनी बहनों के साथ उनके सुख-दुख में सदैव खड़े है। 

इस दौरान खमारी/ कटंगटोला की बहनों सहित पंचायत समिति सभापति मुनेश जी रहांगडाले, कृउबास सभापति भाऊरावजी उके, खमारी सरपंच होमेन्द्र जी भांडारकर, भोलाभाऊ मेश्राम, उपसरपंच सौ. लीलाबाई उके, टिंगू अग्रवाल, ध्रुवपाल मेश्राम, कपिल बावनथड़े, छबिलाल ठाकरे, आदि ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।