Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधिया की जनसुनवाई, सुबह से शाम तक रहेंगे

टाईम्स ऑफ चित्रा ब्युरो
भोपाल:-मध्य प्रदेश के अशोकनगर में केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा जनसुनवाई कैंप का आयोजन किया गया है। वह सुबह से शाम तक अशोकनगर में रहेंगे और जनता की समस्याओं को सुनेंगे। अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और ज्यादातर समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाएगा। 

अशोकनगर में सिंधिया के जनसुनवाई कैंप की तारीख एवं समय

हाल ही में डिजिटल अरेस्ट हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरवीर रघुवंशी ने सिंधिया के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सिंधिया रविवार को सड़क मार्ग से गुना से अशोकनगर आएंगे। जहां वो विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 1 दिसंबर को सुबह 10 से 11:30 बजे तक सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय में लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद जनता की समस्याओं को लेकर 11:40 पर अशोक नगर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, जहां 1:45 तक जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। 1:45 पर कलेक्ट्रेट से प्रस्थान कर एचडीएफसी चौराहे पर जनता से मिलेंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर बाद कहां मिलेंगे

दोपहर 2:15 पर नेहरू डिग्री कॉलेज स्थित विवेकानंद पार्क का उद्घाटन और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर 3:25 पर तुलसी सरोवर पर आयोजित जननी संगिनी संरक्षक कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही डाक विभाग के प्रधान कार्यालय की आधारशिला रखेंगे। दोपहर 3:45 पर गुना के लिए प्रस्थान करेंगे।