टाईम्स ऑफ चित्रा ब्युरो
बलिया:- बलिया सीमा से सटे बिहार के बक्सर जिला में 14 दिनों तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री जी रहेंगे। पहला आयोजन 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक जो पुरानी कचहरी के पास ज्ञान गंगा तट पर होगा। दूसरा कार्यक्रम बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के पैतृक गांव गेरूआबांध क्षेत्र में होगा। जो बक्सर से लगभग 20 किमी दूर स्थित है। यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मुखिया ने बताया कि जीयर स्वामी यह यज्ञ करा रहे है और उसी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये गुप्तेश्वर पांडेय लगे हुए है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर बिहार के बक्सर के निवासी काफी उत्साहित है। वहीं बलिया जिले के डूहा बिहरा में भी जनवरी माह में धीरेंद्र शास्त्री के आने की चर्चा हो रही है। जानकारी यह भी हो रही है कि दो जनवरी से 19 जनवरी के बीच पंडित धीरेंद्र शास्त्री डूहा बिहरा में आ सकते है।



Social Plugin