इस अवसर पर जहां समाजसेवी जितेश कुमार वर्मा एडवोकेट ने एस डी एम को एक ज्ञापन सौंप कर नगरपंचायत की समस्याओं के शीघ्र समाधान कराने की मांग किया।वहीं धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में नवानगर के ग्रामीणों ने आवेदनपत्र सौंप कर ग्रामप्रधान पर ग्रामसमाज की जमीन अपने परिवार के सदस्यों को आवंटित करने का आरोप लगाया।साथ ही आवंटन पर रोक लगाने और जांच व कार्रवाई की मांग किया।
समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी आशीष कुमार मिश्र,कृषि अधिकारी पंदह सूर्यनाथ यादव,थाना पर प्रभारी खेजुरी अनिता सिंह,थाना प्रभारी पकड़ी राजेन्द्र सिंह,कानूनगो हरेराम यादव,सी डी ओ नवानगर सरस्वती शाक्या,अधिशासी अधिकारी नगरपंचायत सिकन्दरपुर मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।



Social Plugin