अलवर :-नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा यदि हम बाबा साहेब के सिद्धांतों और जीवन दर्शन को गहराई से आत्मसात करेंगे, तो हम न सिर्फ एक स्वावलंबी भारत का निर्माण कर सकेंगे, बल्कि बहुत सी समस्याओं का निदान अपने आप ही पा सकते हैं।
जूली कान्हड़का कोटकासिम में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण एवं सुंदर देवी धर्मशाला के उद्घाटन समारोह में उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा ही वह साधन है, जो व्यक्ति को आगे बढ़ने और समाज में बदलाव लाने का अवसर देती है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को शिक्षित करने और विशेष रूप से बालिका शिक्षा पर जोर देने का आह्वान किया।
जूली ने सामाजिक बुराइयों जैसे मृत्यु भोज, दहेज प्रथा और नशे जैसी कुरीतियों को छोड़ने पर भी बल दिया, ताकि समाज सशक्तऔर उन्नत बन सके।उन्होंने डॉ भीमराव के नक्शे कदम और इरादों पर चलने तथा अंबेडकर का अनुसरण करने का आवाहन किया।इस अवसर पर स्वरूप मेघवाल, निहाल मेघवाल, भूपेश मेघवाल, कर्मवीर, शेर सिंह, गुरुदयाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



Social Plugin