Ticker

6/recent/ticker-posts

वाहन चालकों के सफर को चार चाँद लगाने के लिए खुलेगा नया एक्सप्रेसवे, पीएम मोदी नए साल पर करेगे उद्घाटन

टाईम्स ऑफ चित्रा ब्युरो
दिल्ली :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा को आसान और तेज बनाएगा। एक्सप्रेसवे के पहले चरण के उद्घाटन के बाद, यात्रियों को सड़क मार्ग से यात्रा करते समय बड़ी राहत मिलेगी। इस परियोजना का उद्देश्य न केवल यात्रियों के सफर को सुगम बनाना है, बल्कि इसके साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक विकास को भी गति देना है।

दिल्ली से देहरादून का यात्रा समय वर्तमान में 6.5 घंटे है, जो एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद केवल 2.5 घंटे रह जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी घटकर 210 किमी रह जाएगी। पहले चरण में 31.6 किमी लंबी सड़क का उद्घाटन होगा। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ता है।

इस एक्सप्रेसवे पर 12 किमी लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनेगा, जो राजा जी नेशनल पार्क से होकर गुजरेगा। यहां यात्रियों को जंगली जानवरों के दर्शन भी हो सकते हैं। यात्रियों को रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, और आपातकालीन सेवाएं जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सड़क पर कैमरे और स्पीड डिटेक्शन सिस्टम लगाए जाएंगे, जो तेज रफ्तार वाहनों के चालान भेजेंगे और दुर्घटनाओं पर तुरंत सूचना देंगे।

इस एक्सप्रेसवे पर कुल 5 रेलवे ओवरब्रिज, 110 वाहन अंडरपास, 29 किमी की एलिवेटेड रोड और 16 एग्जिट और एंट्री प्वाइंट होंगे। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगा, जिससे यातायात और भी सुगम हो जाएगा। इस परियोजना में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हरियाली और इकोलॉजिकल बैलेंस को बनाए रखने का प्रयास किया गया है।