Ticker

6/recent/ticker-posts

मनियर मार्ग के शेखपुर गांव के समीप पिकअप के धक्का से बाइक सवार दो युवक गम्भीर




मनियर मार्ग के शेखपुर गांव के समीप पिकअप के धक्का से बाइक सवार दो युवक गम्भीर

टाईम्स ऑफ चित्रा ब्युरो
सिकन्दरपुर(बलिया)मनियर मार्ग पर स्थित शेखपुर गांव के समीप सोमवार की रात में पिकअप के धक्का से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।घायलों की स्थिति खराब होने पर इलाज हेतु उन्हें मऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्ष्रेत्र के हरदिया जमीन निवासी सत्यनारायण (18) पुत्र मुन्नी राजभर तथा संजय(28) पुत्र रामनारायण मांगलिक कार्य में भाग ले कर मंगलवार को रात्रि करीब 10 बजे बाइक न.यू पी 60 बी डी 6835 द्वारा अपने गांव जा रहे थे।जबकि पिकअप न.यू पी 50 डी टी 2506 सिकन्दरपुर से मनियर की तरफ जा रहा था।दोनों वाहन जैसे ही शेखपुर गांव के समीप पहुंचे कि बाइक को पिकअप ने धक्का मार दिया।जिससे संजय व सत्यनारायण सड़क पर गिर कर घायल हो गए।दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़ कर भाग गया जबकि मौके पर इकट्ठा गांव वालों द्वारा सूचना दिए जाने पर पहुंची 112 पुलिस ने दोनों को इलाज हेतु तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देख डाक्टर ने दोनों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

बाद में पता चला है कि परिजन बेहतर इलाज के लिए घायलों को बलिया से ले जा कर मऊ के अस्पताल में भर्ती कराए हैं।