Ticker

6/recent/ticker-posts

अंतिम बेटी की विदाई सहन नहीं कर पाये बिजलीपुर निवासी राय बहादुर पांडेय


टाईम्स ऑफ चित्रा ब्युरो
मनियर(बलिया)मनियर थाना क्षेत्र के बिजलीपुर (पूरब) गांव निवासी राय बहादुर पांडेय ( 58 वर्ष ) की मौत बुधवार को दोपहर में हृदय गति रुकने से हो गई। 

बताया जाता है कि राय बहादुर पांडेय की छोटी बेटी नेहा उम्र 25 वर्ष की शादी विगत 9 दिसंबर को हुई थी। आशीष मिश्रा पुत्र स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद मिश्रा की बारात बलिया जनपद के बांसडीह रोड से आई थी। बारात की आव भगत घराती ने अच्छी तरह से किया था। दुल्हन नेहा की विदाई 10 दिसंबर को नहीं हो पाई और बाराती वापस लौट चुके थे। नेहा का पति आशीष मिश्रा उसकी विदाई  बुधवार को करा कर ले जा रहे थे ।बेटी की विदाई होते ही राय बहादुर पांडेय रोने लगे । दुल्हन की गाड़ी अभी मनियर बस स्टैंड भी नहीं पहुंची थी तब तक घर से खबर आया कि पिता को हार्ट अटैक हुआ है। यह खबर पा कर उनकी बेटी और दामाद वापस घर लौट आए ।गंभीर अवस्था में राय बहादुर पांडेय को इलाज हेतु परिजन व रिश्तेदार एक निजी क्लीनिक में ले गए जहां जांच करने के बाद उनका बीपी 30 से अधिक नहीं बढ़ रहा था ।फिर भी तसल्ली के लिए लोग मनियर अस्पताल ले जा रहे थे कि बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। खुशी का माहौल गम में बदल गया। राय बहादुर पांडेय के दो लड़के अभिषेक पांडेय उर्फ रिंकू 32 वर्ष व रविकेश पांडे उम्र 23 वर्ष व तीन पुत्रियां सोनी 30 वर्ष ,मोनी 28 वर्ष एवं नेहा 25 वर्ष थी ।घटना के बाद पत्नी निर्मला पांडेय सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है ।उनका दाह संस्कार बुधवार को ही सरयु नदी के तट पर कर दिया गया ।मुखाग्नि बड़े पुत्र अभिषेक पांडेय उर्फ रिंकू ने दी।