-5 बकरियों की मौत तीन महिलाएं झुलसी
सिकन्दरपुर(बलिया)सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बिच्छीबोझ गांव में शुक्रवार को देर शाम बिजली की चिंगारी से हुई आग लगी की एक घटना में झोपड़ी सहित हजारों रुपये मालियत के सामान जल कर नष्ट हो गए।साथ ही आग की चपेट में आ कर पांच बकरियों की मौत हो गई व तीन महिलाएं झुलस गईं।
जानकारी के अनुसार ग्राम बिच्छीबोझ निवासी स्व.जगरनाथ चौहान के आवासीय झोपड़ियों में शुक्रवार की देर शाम को बगल में स्थित ट्रान्सफार्मर से निकली विद्युत चिंगारी से लग लग गई।जिस से प्रतिरोध के अभाव में आग उनकी झोपड़ी में फैल गया और वह धूधू कर जलने लगा।इस दौरान आग की तपिश से झोपड़ी में बैठीं चौहान के परिवार के महिला सदस्यों में खलबली मच गई और वे शोर मचाते हुए उस पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।उन की शोर पर मौके पर जुटी पड़ोसियों की भीड़ ने अथक प्रयास कर जब तक आग पर काबू पाया तब तक झोपड़ी सहित उनमें पड़े पांच साईकिल, एक बाइक बाइक,खाद्यान्न,कपड़े, बिस्तर,चौकी व अन्य घरेलू सामान जल कर नष्ट हो गए और आग की चपेट में आ कर पांच बकरियां जल मरीं।इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में ममता (26),रीना(20) पुत्री स्व.जगन्नाथ एवं उनकी पत्नी बलमुनि(68)बुरी तरह से झुलस गईं जिन का उपचार सी एच सी सिकन्दरपुर में चल रहा है।इस दौरान सूचना पा कर मौके पर पहुंचे ग्रामप्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार पासवान ने अग्निपीड़ितों के प्रति हमदर्दी जताते हुए उन्हें 25 किलोग्राम गेहूं 25 किलोग्राम चावल सहित ढाई हजार रुपया नकद सहायतार्थ दिया।आश्वासन दिया कि आगे भी हर सम्भव मदद करेंगे।
बता दें कि जगरनाथ चौहान के इकलौते पुत्र राजकुमार की भी एक दशक पूर्व बिजली के करंट से मौत हो गई थी।



Social Plugin