Ticker

6/recent/ticker-posts

अधेड़ की सिर पर सीमेंट का पत्थर पटककर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे और उसके दोस्त को हिरासत में लिया

टाईम्स ऑफ चित्रा ब्युरो
जबलपुर :-जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र के उड़िया मोहल्ला में बुजुर्ग के सिर पर सीमेंट का पत्थर पटककर हत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच- पड़ताल करते हुए मृतक के बेटे और उसके दोस्त को हिरासत में लिया है। सीएसपी पंकज मिश्रा ने बताया की आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके बाद पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक संपत यादव 58 साल शराब पीने का आदि था। वारदात की रात संपत शराब पीकर क्षेत्र में गालीगलौज कर रहा था, तभी किसी ने उसके बेटे शिवम यादव को बताया। शिवम मौके पर पहुंचा और पिता को किसी तरह वेयरहाउस के अंदर ले गया। वेयरहाउस के अंदर विवाद होने पर बेटे ने पिता के साथ मारपीट कर दी। कुछ देर बाद पिता कहने लगे कि मारपीट की शिकायत सुबह थाना में करूंगा, इसके बाद संपत यादव 58 साल की घर के पुराने बंद वेयर हाउस में रक्तरंजित मिली थी। प्राथमिक पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया था कि संपत वेयरहाउस में बने एक कमरे में सोने के लिए चले‍ गए थे। सुबह संपत की लाश वेयरहाउस के दरवाजे के पास मिली थी। प्राथमिक पाया गया है कि हमलावरों ने सिर मे पत्थर से हमला कर वारदात को अंजाम दिया है।हत्याकांड के संबंध में मृतक के पुत्र से विस्तृत पूछताछ की गई। जिसपर मृतक के बेटे ने अपने दोस्त के साथ इस बात आपको अंजाम देना स्वीकार किया है।