Ticker

6/recent/ticker-posts

मानापुर मोड़ पर सड़क पर नाली का गन्दा पानी बहने से आवागमन की कठिनाई बढ़ी


-पानी से निकली सड़ांध बदबू दे रहा संक्रामक रोगों के प्रसार को न्यौता

टाईम्स ऑफ  ित्रा ब्युरो 
सिकन्दरपुर(बलिया)नगर के मोहल्ला मानापुर से मनियर मार्ग तक जाने वाली सड़क पर नाली का गन्दा पानी बहने से आवागमन में परेशानी हो रही है।आश्चर्य तो यह है कि यह स्थिति पिछले एक साल से है किन्तु जिम्मेदार लोग इस ओर से आंखें मूंदे हुए हैं।

मानापुर को भिखपुरा ,बढा व डोमनपुर मोहल्लों से जोड़ते हुए नगरा चौराहा तक जाने वाला यह  अति प्राचीन मार्ग है जिससे प्रायः रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है।मानापुर चेतन किशोर पोखरा के सामने  मनियर मार्ग से जुड़ा हुआ है जिससे वहां तिराहा बन गया हैं।उस तिराहा के समीप मानापुर मार्ग पर पिछले एक वर्ष से निकासी का रास्ता अवरूद्ध पड़ा हुआ है जिससे नाली का पानी सड़क पर बराबर इकट्ठा रहने से पैदल सहित दोपहिया,तीन पहिया व चार पहिया वाहनों आवागमन की कठिनाई झेलनी पड़ रही है।यही नहीं नाली के पानी के सुगम निकासी के अभाव में उससे निकला सड़ांध बदबू वातावरण को दूषित कर संक्रामक रोगों के प्रसार को दावत दे रहा है।

नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान इस ओर शीघ्र आकर्षित कराया है।