टाईम ऑफ चित्रा ब्युरो
जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान में न सोने पाए। इसके लिए उपजिलाधिकारी व सम्बंधित अधिकारियों द्वारा निरंतर सर्दी को देखते हुए निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रैन बसेरा व आश्रय शेल्टर होम में खुले आसमान में सोने वाले व्यक्तियों के लिए व्यवस्था की गई, जनपद में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान में सोते हुए नही पाया गया। सभी जगह रेन बसेरे बनवाए गए है, साथ ही अलाव भी नगर पालिका और प्रशासन की तरफ से जलवाए जा रहे हैं इतना ही नहीं जरूरतमंद लोगों को लगातार कम्बल का वितरण किया जा रहा है, उन्होंने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी व्यक्ति को खुले आसमान में सोने न दिया जाए, रैनबसेरे बने है वहां पर और आश्रय शेल्टर होम में पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, कोंच उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह, तहसीलदार जितेंद्र कुमार पटेल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उरई राम अचल कुरील, पवन कुमार मौर्य कोंच, सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।



Social Plugin