टाईम्स ऑफ चित्रा ब्युरो
औरैया :-अजीतमल कोतवाली के गांव अमावता में एक युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। 22 वर्षीय पंकज कुमार उर्फ लल्ली, जो अकेला बेटा था, शौच क्रिया के लिए जा रहा था, तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली पलट गई और युवक उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों ने घटना देखी और पुलिस को सूचना दी। अजीतमल कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।परिवार में कोहराम मच गया है। पंकज कुमार की एक बहन सोनी है, जिसकी शादी हो चुकी है। हादसे के बाद परिवार के सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं।



Social Plugin