टाईम्स ऑफ चित्रा ब्युरो
मनियर(बलिया) :-शासन के मंशानुसार शिक्षा क्षेत्र मनियर में न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा़ प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को न्याय पंचायत मानिकपुर के ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के कन्या प्रा०वि० के खेल के मैदान में आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विजय यादव,जिला पंचायत सदस्य वार्ड न० 15 एवं विशिष्ट अतिथि सुग्रीव यादव, ग्राम प्रधान सुल्तानपुर ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।प्रतियोगिता में प्राथमिक संवर्ग में 50 मीटर दौड़ में पूजा यादव एवं 100 मीटर दौड़ में अनिता यादव विजेता रही।वहीं प्राथमिक संवर्ग बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में भिरुग राम एवं100 मीटर में मोहन राजभर विजेता रहे। जुनियर संवर्ग बालिका वर्ग में100,200,400मीटर में रिया गोंड कम्पोजिट विद्यालय रिगवन विजयी रही।जबकि बालक वर्ग जुनियर में 100,200,400मीटर मे किशन कुमार कम्पोजिट विद्यालय कोटवां विजेता रहे। रेफरी कि भुमिका में शिक्षक तनवीर अहमद रहे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सोनू यादव ,संजय तिवारी, शिव लाल वर्मा, संजय यादव आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।



Social Plugin