Ticker

6/recent/ticker-posts

हरियाणा में पेंशन बढ़ोत्तरी को लेकर बड़ा अपडेट, राज्यपाल ने कही ये बात

टाईम्स ऑफ चित्रा ब्युरो
चंदीगड :-हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने 15वीं विधानसभा के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार पेंशनों और डी.ए. को जोड़ने वाले एक वैज्ञानिक फार्मूले के आधार पर सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनों की राशि में वृद्धि करेगी।

इसके अलावा, पिछड़े समाज की जातियों (36 बिरादरियों) के कल्याण के लिए पर्याप्त बजट के साथ अलग-अलग कल्याण बोर्ड बनाए जाएंगे। साथ ही, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के लिए 5 लाख आवास बनाए जाएंगे।Haryana Pension Scheme

राज्यपाल ने कहा कि देश के किसी भी सरकारी कालेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अनुसूचित जाति के हरियाणा के विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति दी जाएगी और पिछड़ा वर्ग को अधिकतम 20 हजार रूपये (10 हजार रुपये ट्यूशन फीस व 10 हजार रुपये डेवलपमेंट फीस) छात्रवृत्ति दी जाएगी।