भीम प्रकाश बौद्ध उप संपादक मध्य प्रदेश
भोपाल :-आज हमारे देश में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है आज के पढ़े-लिखे युवा सड़कों पर फालतू घूम रहे हैं उनके लिए कोई रोजगार नहीं है जिस वजह से आज का पढ़ा लिखा युवा द र ,द र की ठोकर खाने के लिए मजबूर है फिर भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है सरकार को एक उपाय करना चाहिए कि आज हमारे देश में शिक्षा का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है स्कूलों में शिक्षक लापरवाही बरत रहे देश का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है इसका कारण है कि शिक्षकों को अधिक मात्रा में वेतन मिल रही है जिस वजह से वह अपने कर्तव्यों का पालन ठीक तरह से नहीं कर रहे हैं उनको पता है कि हम बच्चों को शिक्षा दे या ना दे वेतन तो हमारा बराबर मिलेगा इस प्रकार की व्यवस्था से वह सरकार को दिनदहाड़े चूना लगा रहे हैं बच्चों को स्कूलों में पढ़ाई नहीं करवा रहे हैं क्योंकि अधिकांश स्कूलों में शिक्षक लेट पहुंच रहे हैं जिस वजह से देश का भविष्य अंधकार में है सरकार का उद्देश्य था की स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए एक वक्त की रोटी का इंतजाम किया जाए सरकार ने वही भी किया लालची किस्म के शिक्षकों ने बच्चों का माध्यन भोजन भी डकारने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे है इसका मुख्य कारण है की वेतन अधिक मात्रा में मिल रही है और शिक्षा बिल्कुल भी नहीं दे रहे हैं जिस कारण से सरकार का पैसा शिक्षकों में ही जा रहा है इस प्रकार सरकार को नियम बदलने होंगे जिससे कि हमारे देश में बेरोजगारी और गरीबी न रहे यदि सरकार ने यह फार्मूला अपना लिया तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे देश से गरीबों का नामो निशान मिट जाएगा और सभी पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी मिल जाएगी और सभी कार्य ठीक तरह से होने लगेंगे और शायद हमारा देश सोने की चिड़िया होने में कोई कसर नहीं रहेगी क्योंकि सभी को रोजगार मिल जाएगा



Social Plugin