Ticker

6/recent/ticker-posts

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

टाईम्स ऑफ चित्रा ब्युरो
जबलपुर :-जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत देव जी नेत्रालय के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी गई इसके बाद घटना में घायलयुवक की मौत हो गई । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय संजय पंद्रे बरेला थाना अंतर्गत आ हिनोतिया गांव में रहता था जो की अपने रिश्तेदारों किया गया हुआ था रिश्तेदारों के घर से अपने घर बरेला लौटते समय एक अनियंत्रित ट्राले ने पीछे से आकर संजय को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गया राह गिरो ने तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस और 108 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।