टाईम्स ऑफ चित्रा ब्युरो
बलिया :-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष के सहमति से समाजवादी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बलिया के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष महमूद अंसारी को मनोनित कर संगठन को मजबूत एवं पार्टी के विचारधारा को आगे बढ़ाने हेतु जिम्मेदारी दी गई है।

इसकी जानकारी होते ही सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी है। इसकी जानकारी देते हुए फेफना विधानसभा के विधायक व जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी ने इनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया। पार्टी के बीरबल राम, डा. शुएबुल इस्लाम, रविन्द्र यादव, मोहमद वारिस, अजय यादव, हरेंद्र गोंड, डा शब्बीर, राजन कनौजिया, रामाशंकर खरवार, अजीत त्रिपाठी, अशोक यादव आदि ने महमूद अंसारी को बधाई दी.



Social Plugin