Ticker

6/recent/ticker-posts

राजाखेड़ा विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया.

टाईम्स ऑफ चित्रा ब्युरो
धौलपुर :-धौलपुर, राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन राजाखेड़ा विधानसभा के मांगरोल मंडल में एक भव्य कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच कमल पहाड़िया, विशिष्ट अतिथि भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना और पूर्व जिला कार्यालय मंत्री नंदकिशोर शुक्ला उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कमल पहाड़िया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान के किसान का बेटा अपने राज्य के सर्वोच्च पद पर बैठकर गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक सहायता पहुंचाने की बात की।

मुकेश सक्सेना ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के विकास और जनसेवा के कार्यक्रमों की महत्ता को रेखांकित किया। वहीं, नंदकिशोर शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आम जनमानस की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए दिन-रात उनके कल्याण के लिए काम किया है।

जन्मदिन के मौके पर मांगरोल में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए और मिठाई बांटी गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हाकिम सिंह लोधा ने सभी का धन्यवाद किया, और अन्य उपस्थित व्यक्तियों में शेर सिंह लोधा, सत्य प्रकाश शर्मा, मदन सिंह, प्रशांत दंडोतिया और उमेश दंडोतिया प्रमुख रहे।