Ticker

6/recent/ticker-posts

हरियाणा STF को मिली बड़ी कामयाबी, सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड के आरोपी सेरसा के 7 साथी गिरफ्तार

टाईम्स ऑफ चित्रा ब्युरो 
सोनीपत :-हरियाणा के सोनीपत जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है , जहां सोनीपत स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर 7 में 7 लोगों को पकड़ा है।

बता दे कीगिरफ्तार बदमाश सागर निवासी सेरसा, सागर निवासी पानीपत, संदीप निवासी गांव राठधाना सोनीपत, मोहित निवासी रोहतक , अमित निवासी खेवड़ा और पंकज निवासी सैनी मोहल्ला सोनीपत

गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस ने एक कार भी बरामद की  सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर  रिमांड पर लिया जाएगा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर और सिद्धू मुसेवाला के कत्ल को अंजाम देने वाले कुख्यात बदमाश अंकित सेरसा के 7साथी गिरफ्तार

सोनीपत के कई दुकानदारों से व्हाट्सएप के माध्यम से मांग रहे थे करोड़ों रुपए की रंगदारी

सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर 7 क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार बदमाशों से 4 पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस भी किए बरामद

गिरफ्तार बदमाश सागर निवासी गांव सेरसा अपने अन्य छह साथियों के साथ मिलकर अंकित सेरसा के नाम पर मांग रहे थे व्यापारियों और दुकानदारों से रंगदारी