टाईम ऑफ चित्रा ब्युरो
रांची :-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन ने चौथी बार राज्य की कमान संभाली है। इस शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख नेता शामिल हुए, जिनमें जेएमएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, कांग्रेस के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी, और डीके शिवकुमार शामिल थे।
हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण से पहले अपने पिता शिबू सोरेन के आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने बाबा दिशोम गुरुजी और मां का आशीर्वाद लिया।आज सिर्फ हेमंत सोरेन ने शपथ ली है. कैबिनेट का विस्तार बाद में होगा. राज्य में गठबंधन सरकार बनने के बावजूद हेमंत के अकेले शपथ लेने पर सियासी चर्चाएं तेज हैं.सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि हेमंत मंत्रिमंडल के साथ शपथ न लेकर अकेले शपथ ले रहे हैं. 2019 में हेमंत ने 3 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी. उस समय कांग्रेस कोटे से 2 मंत्रियों ने उनके साथ शपथ ली थी



Social Plugin