Ticker

6/recent/ticker-posts

मनियर क्षेत्र के दियारा टुकड़ा दो में पुलिस ने मारा छापा -120 लीटर शराब व पांच सौ केजी लहन बराम


मनियर क्षेत्र के दियारा टुकड़ा दो में पुलिस ने मारा छापा

-120 लीटर शराब व पांच सौ केजी लहन बरामद 

टाईम्स ऑफ चित्रा न्युज

मनियर(बलिया)मनियर थाना क्षेत्र के दियरा टुकडा़ में बुधवार को  दैनिक प्रवर्तन अभियान के क्रम में  बाहर आयी टीम ने अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु संयुक्त आबकारी आयुक्त ,गोरखपुर जोन , उप आबकारी आयुक्त आजमगढ़ प्रभार के निर्देशानुसार एंव जिला आबकारी अधिकारी बलिया, सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन एक व दो आजमगढ प्रभार के नेतृत्व मे आबकारी टीम जनपद बलिया तथा प्रवर्तन- 1 व प्रवर्तन-2 की संयुक्त टीमों  द्वारा जनपद बलिया के थाना मनियर में घाघरा नदी के किनारे अवैध शराब के निर्माण के अड्डों एवं संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी गई।

बताया जाता है कि दबिश के दौरान करीब 120 लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई।साथ ही 2500 kg लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 3 अभियोग पंजीकृत किये गये।