टाईम्स ऑफ चित्रा ब्युरो
वार्ड ब्वाय अवधेश कुमार की मौत की सूचना जैसे ही आस पास के लोगो को हुई सैकड़ो की संख्या में लोग हॉस्पिटल पहुंच गए। हर कोई इस घटना से अवाक था। वे कर्मचारियों और लोगों में काफी लोकप्रिय थे। आकाश कुमार ने बताया कि इनके ड्यूटी के दौरान अगर कोई एक्सीडेंट का केस आ जाये तो वह काफी तेजी से इलाज में जुट जाते थे। अगर उनकी ड्यूटी नही भी होती थी तो भी अस्पताल के नजदीक घर होने के कारण अपनी सेवा देने चले आते थे।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
एक तरफ अवधेश की पत्नी मालती देवी खुद ही घायल अवस्था मे पड़ी थी लेकिन पति की मौत की बात सुनकर इस सदमे से उबर नही पा रही थी और दहाड़े मार मार कर रो रही थी। पति की गम के सामने उनकी चोट का दर्द कुछ नही था। वही मौके पर पहुचे रिस्तेदारों का भी रो रो कर बुरा हाल था। वही उनके दोनों पुत्र शिवम कुमार व शुभम कुमार को कुछ समझ मे ही नही आ रहा था। मानो पल भर में यह सब कैसे हो गया। वही एक पुत्री का पिता की साया सिर से उठने का गम देखा जा सकता था।
ओपीडी सेवा बन्द
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के कर्मचारी अवधेश कुमार की मौत की सूचना पाकर सभी अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी के आखों में आंसू दिख रहे थे। पोस्टमार्टम के लिए शव जाने के बाद अस्पताल के सभी चिकित्सको व कर्मचारियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर किया। चिकित्सक राजेश आर्य ने बताया कि आज ओपीडी सेवा बन्द रहेगी केवल इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। इस घटना से हम लोग बहुत दुखी है।
सभी मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी की दुकाने रही बंद
घटना के बाद सीएचसी गेट के सामने की सभी दुकानदारों ने अवधेश कुमार की आत्मा की शांति से लिये ईश्वर से प्राथर्ना कर एक मिनट का मौन धारण की वही सभी लोगो ने अपनी अपनी प्रतिष्ठान बंद करने का निर्णय लिया।



Social Plugin