चंदीगड :-सरकार ने मुफ्त बिजली देने के लिए कई योजनाएं चलाई है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ देशभर में कई लोग उठाते है। इसी बीच हरियाणा के झज्जर जिले के डीसी प्रदीप दहिया ने अंत्योदय एवं अन्य कैटेगरी के परिवारों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। इस योजना के तहत घरों में सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी मिलेगी।
क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी 2024 को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की थी। इस योजना के लिए सरकार द्वारा 75021 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है और इस योजना को 2026-27 तक पूर्ण रूप से अमलीजामा पहनाना के लिए रणनीति तैयार की गई है।
इतनी मिलेगी सब्सिडी
इस योजना के तहत सामान्य कैटेगरी के उपभोक्ताओं को एक किलोवाट पर 30,000 रुपए की सब्सिडी, दो किलोवाट पर 60,000 रुपए की सब्सिडी और तीन किलोवाट पर 78,000 रुपए की सब्सिडी दी जाती है जोकि सीधा उपभोक्ता के बैंक खाते में भेजी जाती है।



Social Plugin