Ticker

6/recent/ticker-posts

रवि गुप्ता और श्याम सुंदर टाऊ भाजपा विरोधी घोषित

6 साल के लिए पार्टी से बाहर किए गए
 टाईम्स ऑफ चित्रा ब्युरो 

प्रतापगढ़ :-नगर पालिका परिषद प्रतापगढ़ के लिए हो रहे उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता और पूर्व जिला महामंत्री श्याम सुंदर  को 6 साल के लिए पार्टी से हटा दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से यह बड़ी कार्रवाई की है। दोनों ही नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगा है।