Ticker

6/recent/ticker-posts

पीपा पुल के माध्यम से नदी पार करने के इच्छुकों को अभी और करना पड़ेगा -इंतजार संसाधनों की कमी आड़े आ रही है खरीद-दरौली घाट पीपा पुल के निर्माण में



पीपा पुल के माध्यम से नदी पार करने के इच्छुकों को अभी और करना पड़ेगा

-इंतजार संसाधनों की कमी आड़े आ रही है खरीद-दरौली घाट पीपा पुल के निर्माण में

टाईम्स ऑफ चित्रा ब्युरो
सिकन्दरपुर
(बलिया)तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के खरीद-दरौली पीपा पुल के माध्यम से सरयु नदी को पार करने के इच्छुकों को  अभी कुछ सप्ताह और धैर्य रखना होगा क्योंकि पीपा पुल के निर्माण में संसाधनों की कमी आड़े आ रही है।

मौके पर गए जल्पा न्यूज़ मीडिया टीम ने देखा कि सरयु नदी इस साल भी दो पाटों में बंटी है और दोनों पाटों  में ब्रिज बनाने हेतु 150 पीपों की आवश्यकता है जबकि उपलब्ध पीपों की संख्या मात्र 105 है इन 105 पीपों में से 53 पीपे जोड़ कर खरीद की तरफ का पुल बना दिया गया है,वह भी आधा अधूरा।

अब दरौली के तरफ की बात है तो नदी का यह पाट इस वर्ष पिछले साल की अपेक्षा काफी चौड़ा है जिस पर पुल बांधने के लिए कम से कम 105 पीपे चाहिए,वह भी नदी का पानी कम हो जाने पर जिसकी उम्मीद ढाई से तीन सप्ताह बाद ही सम्भव है जबकि तत्काल पुल बनाने हेतु विभाग उतने आवश्यक पीपे उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं है इसी के साथ लकड़ी के सिलपटों की कमी भी पुल निर्माण में बाधक बन रही है।

तो ऐसे में पुल का शीघ्र निर्माण कैसे होगा यह यक्ष प्रश्न है।

-इस सम्बंध में वार्ता करने पर लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता पन्ना लाल ने स्वीकार किया कि संसाधनों की कमी है जिसका असली कारण नदी के दोनों पाटों का इस वर्ष चौड़ा होना है पाट के हिसाब से हमारे पास न तो आवश्यक संख्या में पीपा है न ही लकड़ी के सिलपट सिलपट तो प्रयास करने पर उपलब्ध हो जाएंगे किन्तु पीपे नहीं मिलेंगे बावजूद इस के हम प्रयास कर रहे हैं कि दिसम्बर के अंत तक पीपा पुल चालू हो जाय।