हावड़ा :-जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमी के ब्लैकमेल से तंग आकर प्रेमिका ने उसके गुप्तांग को ही काट कर अलग कर दिया। बेहद गंभीर हालत में घायल प्रेमी को कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उसका आपरेशन हुआ।पुलिस ने आरोपित प्रेमिका सौम्या खातून को गिरफ्तार कर लिया है।यह घटना हावड़ा के डोमजूर थाना अंतर्गत पार्वतीपुर गांव की है। गिरफ्तार प्रेमिका को रविवार को हावड़ा के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपित ने अपनी गुनाह कबूल कर ली है। उसने कोर्ट के सामने कहा कि प्यार का मतलब हवस नहीं होता है। उसे अपने किये पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, अब्दुर रहमान और सौम्या खातून के बीच वर्ष 2018 से प्रेम संबंध था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। सौम्या उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन अब्दुर इससे इनकार कर रहा था। आरोप है कि अब्दुर अंतरंग की तस्वीरें दिखाकर सौम्या को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। सौम्या इससे बेहद परेशान थी।शनिवार रात को सौम्या ने प्रेमी को अपने घर बुलाया। अब्दुर उसके घर पहुंचा। दोनों के बीच प्रेम भरी बातें हुईं। सौम्या ने उससे कहा कि वह उसे सरप्राइज देना चाहती है। अब्दुर को उसकी बातों पर शक नहीं हुआ। सौम्या उसे लेकर अपने घर के पीछे एक बगीचा में गई। वहां एक पेड़ पर उसके दोनों हाथों को रस्सी से बांध दिया।फिर उसकी आंखों पर भी पट्टी लगा दी। इससे पहले अब्दुर कुछ समझ पाता, सौम्या ने उसके गुप्तांग को चाकू से काट कर अलग कर दिया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। अब्दुर को तुरंत एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। रविवार दोपहर को डाक्टरों ने अब्दुर का आपरेशन किया। उसकी हालत नाजुक है।पुलिस को दिए बयान में आरोपित प्रेमिका ने बताया है कि अब्दुर पहले की अंतरंग तस्वीरों को इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने का ब्लैकमेल कर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। इसलिए उसने गुप्तांग काटने की योजना बनाई। इसके लिए आनलाइन में उसने 180 रुपये कीमत की एक चाकू को बुक किया। चाकू की डिलेवरी होते ही उसने गुप्तांग काटने के लिए शनिवार शाम को अब्दुर को अपने घर बुलाया।



Social Plugin