घायलों में बाइक सवार जमुआ थाना क्षेत्र के हरिला का रहने वाला भीखन यादव व छोटू यादव और स्विफ्ट डिजायर में सवार तिसरी थाना इलाके के खिजरी का साकेत कुमार और शिवम कुमार शामिल है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस द्वारा तत्काल घायलों को जमुआ स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचाया गया. जहां घायलों का प्राथमिक इलाज करते हुए हायर सेंटर भेजा गया. घटना में स्विफ्ट डिजायर वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं. पुलिस द्वारा वाहन को जब्त कर लिया गया है.



Social Plugin