Ticker

6/recent/ticker-posts

मुस्लिम लीग IUML के द्वारा बहराइच में हुये साम्प्रदायिक दंगे को लेकर आज जिला अधिकारी के द्वारा उत्तर प्रदेश राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

टाईम्स ऑफ चित्रा ब्युरो
कानपूर :-कानपुर जिला अध्यक्ष अतीक अहमद साहब ने बताया कि इस ज्ञापन द्वारा आपका ध्यान उत्तर प्रदेश के जिले बहराइच में हुये साम्प्रदायिक दंगे की ओर आकर्षित कराना है जहाँ आम जनता को जान-माल की क्षति उठानी पड़ी है विशेषकर इस दंगे में अल्पसंख्यक समुदाय को दंगाइयों के ताण्डव का सामना करना पड़ा है। हजारों की संख्या में इकटठा होकर बलवाइयों ने मुस्लिम समुदाय के अस्पताल, व्यापार प्रतिष्ठान व रिहायशी घरों को आग के हवाले कर दिया था और पुलिस मूक दर्शक बनी रही तथा राजकीय सरकार जनता को सुरक्षा करने में पूर्णतया असफल रही जिससे मुस्लिम समुदाय में दहशत का माहौल बना हुआ है और यह अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
मुस्लिम समुदाय के विरूद्ध की जा रही एकतरफा व पक्षपातपूर्ण कार्यवाही को तुरन्त रोका जाये।